CG-जवान शहीद: बस्तर में आईडी ब्लास्ट प्रधान आरक्षक शहीद, नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट

CG-जवान शहीद: बस्तर में आईडी ब्लास्ट प्रधान आरक्षक शहीद, नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट
X

नारायणपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक शहीद हो गए। शहीद प्रधान आरक्षक का नाम संजय लकड़ा बताया जा रहा है। वे 16 वीं बटालियन में तैनात थे। घटना के बाद फोर्स ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

उधर, कल सुकमा के जगरगुंडा नक्सली हमले के बाद माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर बस्तर को फोर्स की किलेबंदी में तब्दील करने का आरोप सरकार पर लगाया है।

Tags

Next Story